आसा लकड़ा ने भुइहरी जमीन पर अवैध कब्जा किया निरीक्षण
आसा लकड़ा ने भुइहरी जमीन पर अवैध कब्जा किया निरीक्षण ग्रामीणों के विरोध के कारण

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के मल्टी मौजा में सालखन लकड़ा की भुइहरी जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामले की जांच को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आसा लकड़ा शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान चहारदीवारी हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। आसा लकड़ा ने कहा कि सीएनटी एक्ट के तहत आदिवासी भूमि की खरीद-बिक्री नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि सालखन लकड़ा ने वर्ष 2024 में आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने दो बार सुनवाई कर उन्हें भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
निरीक्षण में भूमि पर जबरन मकान ढलाई और चहारदीवारी किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि आयोग संवैधानिक तरीके से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद तौफिक ने दावा किया कि खाता संख्या 134, प्लॉट संख्या 53 की भूमि पर उनके पूर्वजों का वर्ष 1938 से कब्जा है और उनका परिवार पीढ़ियों से वहां खेती करता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। मौके पर सीओ मोहम्मद अनीश, डीएसपी दीपक कुमार, इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद समेत आयोग की टीम और पुलिस बल मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


