योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से बेहतर मिलेगी शिक्षा : बंधु

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

चान्हो में शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में विभिन्न विषयों के शिक्षकों एवं अकाउंटेंट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। 41 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य मोहसिन खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता और कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया गया। परिणाम इस माह के अंत तक जारी होंगे।

योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से बेहतर मिलेगी शिक्षा : बंधु

चान्हो। शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज, चान्हो में विभिन्न विषयों के शिक्षकों एवं अकाउंटेंट पद के लिए गुरुवार को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन खान ने बताया कि कुल 41 अभ्यर्थियों ने पांच विषयों में शिक्षक पद तथा एक अकाउंटेंट पद के लिए आवेदन किया था। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान एवं कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया गया।इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक सदस्यों के साथ झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की भी उपस्थित रहे।

उन्होंने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के चयन पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्राचार्य मोहसिन खान ने बताया कि साक्षात्कार के परिणाम इसी माह के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।