रातू में सहिया दीदियों और नर्सों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुम्बाटोली पंचायत भवन में सहिया दीदियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुशवाहा विजय महतो ने सैकड़ों महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर उनके योगदान की सराहना की। वरदान हॉस्पिटल में भी डॉ. केपी सिंह और डॉ. नमिता सिंह ने नर्सों को सम्मानित किया। कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

रातू में सहिया दीदियों और नर्सों को किया गया सम्मानित

रातू, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कुम्बाटोली पंचायत भवन में सादे समारोह का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत सहिया दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशवाहा विजय महतो ने सैकड़ों सहिया दीदियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि महिलाओं के योगदान से ही समाज आगे बढ़ता है। वहीं वरदान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रातू में भी महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. केपी सिंह और डॉ. नमिता सिंह ने अस्पताल की नर्सों को सम्मानित किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।