महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला: डॉ. मणिगोपा

Mar 08, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती ने महिलाओं को समाज की शक्ति बताया और स्वास्थ्य पर जोर दिया। कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने महिला कर्मियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में कई महिला शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने भाग लिया।

 महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला: डॉ. मणिगोपा

रांची, संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के महिला प्रकोष्ठ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभागाध्यक्ष डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती ने महिलाओं को समाज की शक्ति, संवेदना और प्रगति की आधारशिला बताया। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक बीज नए पौधे और जीवन का आधार होता है, उसी प्रकार महिलाएं भी नए जीवन को जन्म देने और उसके पालन-पोषण में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए परिवार और समाज की बेहतरी के लिए महिलाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने संस्थान की महिला कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।

कार्यक्रम की शुरुआत में उद्यान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम होरो ने सभी उपस्थित महिलाओं का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। समारोह में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई। डॉ. प्रीति प्रिया, डॉ. निकिता, डॉ. नीतू, डॉ. शशि किरण तिर्की सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।