कोहिमा में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ मिथिलेश लेंगे भाग
Apr 07, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह नागालैंड विश्वविद्यालय में 9-10 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। इस संगोष्ठी में हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के बीच सांस्कृतिक संवाद पर चर्चा की जाएगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों और विदेशी विद्वानों की भागीदारी होगी।

रांची। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह नागालैंड विश्वविद्यालय कोहिमा में 9-10 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। वह हिंदी के साथ आदिवासी साहित्य पर विचार रखेंगे। दो संसारों के बीच हिंदी व अंग्रेजी साहित्य में सांस्कृतिक संवाद के रूप में अनुवाद विषय पर यह आयोजन होगा। इसमें कई राज्यों के विवि से हिंदी व अंग्रेजी शिक्षकों के अलावा विदेशी विद्वान भी शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


