अंतरास्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन

Feb 21, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सिल्ली कॉलेज में आईक्यूएससी के तत्वाधान में अंतरास्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ हाराधन कोइरी ने मातृभाषा के महत्व पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने भी मातृभाषा को न भूलने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

अंतरास्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज सिल्ली में आईक्यूएससी के तत्वाधान में अंतरास्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोस्सनर कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ हाराधन कोइरी शामिल हुए।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभाषा हमारी आत्मा है, मातृभाषा वह भाषा है जो मनुष्य जन्म के बाद सबसे पहले सीखता है, अपनी मां, परिवार और आस पास के वातावरण से सीखता है, यही भाषा मनुष्य के विचारों, भावनाओं और व्यतित्व के विकास का आधार बनती है। इसे कभी नहीं भूलना चाहिए, उन्होंने मूल भाषा पर जोर देते हुए कहा कि आज हमारी भाषा संस्कृति विलुप्त हो रही है।

हमें चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने पांचपरगणा क्षेत्र से विभिन्न साहित्यकारों का नाम लिया जो इस क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं, उन्होंने अपनी लिखी कविता कोतीक दिन, मितान करप आदि को भी रखा। प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने कहा कि दुनिया की सारी भाषा सिख लो लेकिन अपनी मातृभाषा को कभी नहीं भूलना, अगर ये भूल गए तो अपनी पहचान, अस्मिता सब खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम में भाषण एवं गीत प्रतियोगिता आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो विश्वनाथ मुंडा एवं धन्यवाद ज्ञापन आई क्यूएससी कार्डिनेटर डॉ सुकल्याण महतो ने किया। कार्यक्रम से पूर्व प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रो नकुल चंद्र महतो, साबित्री बाला, बिपन कुमार महतो,पवन कुमार भगत, हुलसी कुमारी, अर्चना कोइरी, डॉ मनोज कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।