मजदूर राष्ट्र की असली ताकत: आदित्य

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन ने श्रमिक अधिकार एवं सम्मान सभा का आयोजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मजदूरों की महत्ता पर जोर दिया, जबकि केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता बताई। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

मजदूर राष्ट्र की असली ताकत: आदित्य

रांची। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा श्रमिक अधिकार एवं सम्मान सभा का आयोजन दिगंबर जैन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मजदूर राष्ट्र की असली ताकत हैं और उनके सम्मान के बिना प्रगति संभव नहीं है। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतु जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जाएगी। कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।वरुण साहू, संजय जायसवाल, वरुण तिवारी सहित कई पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।