रातू में अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

रातू में अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

रातू के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेहल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकार, चुनौतियों और सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक तरुण नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में जागरुकता...

Oct 11, 2025 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेहल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर शनिवार को बालिकाओं के अधिकार, चुनौतियां और सशक्तीकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक तरुण नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत जागरुकता रैली से हुई, इसमें बालिकाओं, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली के बाद, छात्राओं के लिए समूह चर्चा आयोजित की गई, जहां उन्होंने घर और स्कूल में आने वाली मुश्किलों पर खुलकर अपने विचार रखे। शिक्षिकाएं सुशीला कुमारी और जगनी तिग्गा ने बालिकाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान, उनके अधिकारों और शिक्षा पर एक लघु प्रश्नोत्तरी कराई गई, साथ ही राउंडिंग चेयर जैसे मनोरंजक खेलों के माध्यम से उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जागरुकता सत्र में, पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि प्रियांजलि मिश्रा ने बालिकाओं को उनके अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम के अंत में, सक्रिय भागीदारी दिखानेवाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।