Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInternational Disability Day Awareness Program Held at Amar Jyoti Blind School Chanho
दिव्यांगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए डालसा ने किया जागरूक

दिव्यांगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए डालसा ने किया जागरूक

संक्षेप:

चान्हो में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर अमर ज्योति नेत्रहीन विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिस्टर असुंता टोप्पो ने दिव्यांगों के अधिकारों और उनके समाज में भागीदारी पर जोर दिया। डालसा और जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और उपकरण वितरण का कार्य किया जा रहा है।

Dec 03, 2025 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

चान्हो, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर अमर ज्योति नेत्रहीन विद्यालय, चान्हो में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिस्टर असुंता टोप्पो ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का यह प्रयास होना चाहिए कि सभी दिव्यांग अपने पूर्ण अधिकारों के साथ समाज की हर गतिविधि में भाग ले सकें और अपनी क्षमताओं के आधार पर पहचान बना सकें। पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) सुमन ठाकुर ने बताया कि डालसा और जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगों के लिए समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होते हैं। उन्होंने कहा कि डालसा द्वारा दिव्यांगों को चिह्नित कर प्रशासन की मदद से कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है और उन्हें उपकरण बांटे जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि झालसा और डालसा दिव्यांगों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा प्रयास करते हैं। वहीं दिव्यांगों को उचित शिक्षा और रोजगार पाने का पूरा अधिकार है। मौके पर पीएलवी द्वारा दिव्यांगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी सुमन ठाकुर, वीनिता कुमारी, पम्मी देवी, नीलश्याम कुमार, तालिब अंसारी, हरिराम करमाली, सोनू सिंह, सनजीत उरांव, सुनिता कुमारी, अलमा एक्का, कलिंदर गोप और सिस्टर असुंता टोप्पो मौजूद थे।