लोगों को दी गई उपभोक्ता अधिकार की जानकारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता थी। उपाध्यक्ष बृज मोहन ओझा ने उपभोक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षित खरीदारी के बारे में जागरूकता बढ़ाई। कार्यक्रम में कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला के तत्वावधान में 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर शिवाजी नगर, एदलहातु मोराबादी में गोष्ठी आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता पर उपाध्यक्ष बृज मोहन ओझा ने उपभोक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षित खरीदारी के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मुक्ता नारायण ने किया। इस मौके पर शिवानी कुमारी, सुप्रिया सिंह, शोभा भारती, सुनीता देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


