मतदाता पंजीकरण विषय पर होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
रांची में 2 से 3 सितंबर तक मतदाता पंजीकरण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न लोकतांत्रिक देशों और शिक्षाविदों के विचारों को एकत्रित करके एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दो से तीन सितंबर तक रांची में मतदाता पंजीकरण और मतदाता पंजी संबंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड के साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड की ओर से सम्मिलित रूप से इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए वेबसाइट ब्राउचर लांचिंग और सम्मेलन से संबंधित विभिन्न रूपरेखाओं पर सोमवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। के. रवि कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आईआईएम रांची, एनयूएसआरएल रांची और संत जेवियर्स कॉलेज नॉलेज पार्टनर के रूप में जुड़कर सम्मिलित रूप से कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मतदाता पंजीकरण और मतदाता पंजी विषय पर विभिन्न लोकतांत्रिक देशों और देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी, शिक्षाविदों, निर्वाचन संबंधी मास्टर ट्रेनर के अभिव्यक्तियों को एकत्रित करते हुए एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, आईआईएम, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुभ्रा रजत बलबंतरे, एनयूएसआरएल रांची के एसोसिएट प्रो डॉ. आनंद कुमार आर. शिंदे और संत जेवियर्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी. के सिन्हा व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



