Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInternational Conference on Enhancing Efficiency and Sustainability in Iron and Steel Industry Concludes in Ranchi
मेकॉन में इस्पात उद्योग की दक्षता और स्थिरता पर हुआ सम्मेलन

मेकॉन में इस्पात उद्योग की दक्षता और स्थिरता पर हुआ सम्मेलन

संक्षेप:

रांची में मेकॉन द्वारा आयोजित 'एनहांसिंग एफिशिएंसी एंड सस्टेनेबिलिटी इन आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री' विषय पर दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। इस सम्मेलन में उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं ने इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण स्थिरता और तकनीकी नवाचार पर चर्चा की।

Nov 12, 2025 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। मेकॉन की ओर से एन्हांसिंग एफिशिएंसी एंड सस्टेनेबिलिटी इन आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री विषय पर आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) झारखंड के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं ने इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता, पर्यावरणीय स्थिरता और तकनीकी नवाचार पर चर्चा की। इस दौरान निम्न-कार्बन लौह निर्माण, अपशिष्ट ऊष्मा पुनर्प्राप्ति और प्रक्रिया अनुकूलन जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र व पैनल चर्चाएं कीं। मौके पर मेकॉन के सीएमडी एसके वर्मा, तकनीकी निदेशक अमित राज, निदेशक जेके झा व अन्य उपस्थिति थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें