ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपुलिस के गेस्ट हाउस में नहीं हो पाएगी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की शादी

पुलिस के गेस्ट हाउस में नहीं हो पाएगी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की शादी

राज्य पुलिस मुख्यालय ने दीपिका के परिजनों को दी जानकारी

पुलिस के गेस्ट हाउस में नहीं हो पाएगी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की शादी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 11 Jun 2020 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पद्मश्री ओलंपियन दीपिका कुमारी और ओलंपियन अतानु दास की शादी खुखरी गेस्ट हाउस में नहीं हो पाएगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने दीपिका की शादी के लिए जैप 1 परिसर स्थित खुखरी गेस्ट हाउस का आवंटन रद्द कर दिया है। 30 जून को दीपिका कुमारी और अतानु दास की शादी खुखरी गेस्ट हाउस में होनी थी। हालांकि, अब आवंटन रद्द होने के बाद शादी के लिए नए जगह की तलाश करनी होगी। गौरतलब है कि दो साल पूर्व दीपिका ने ओलंपियन अतानु से सगाई की थी।

दीपिका के परिवार को दी गयी जानकारी :

राज्य पुलिस के एडीजी अभियान मुरारीलाल मीणा ने बताया कि दीपिका कुमारी के परिजनों को खुखरी गेस्ट के आवंटन को रद्द किये जाने की जानकारी दे दी गयी है। खुखरी गेस्ट हाउस में लॉकडाउन के उल्लंघन की आशंकाओं को देखते हुए आवंटन को रद्द कर दिया गया है।

9 जून को दी गयी थी अनुमति :

खुखरी गेस्ट हाउस में शादी के लिए दीपिका के परिजनों ने पुलिस को पत्र लिखा था। 9 जून को खुखरी गेस्ट हाउस का आवंटन भी पुलिस की तरफ से कर दिया गया था। हालांकि, बाद में आवंटन रद्द कर दिया गया। आवंटन रद्द होने के बाद पुलिस ने तीरंदाज़ दीपिका के परिजनों को नए जगह पर शादी के लिए जगह लेने का अनुरोध भी किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें