सर्वधर्म सद्भावना समिति ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में सर्वधर्म सद्भावना समिति द्वारा बिहार क्लब में सद्भावना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी अमर पांडेय ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की सफलता में प्रशासन और जनता दोनों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे की आवश्यकता पर जोर दिया।

सर्वधर्म सद्भावना समिति ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

रांची, प्रमुख संवाददाता। सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से सोमवार को बिहार क्लब में सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी अमर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में एक ओर जहां प्रशासन की अहम भूमिका होती है वहीं आम जनता का सहयोग भी बहुत मायने रखता है। सर्वधर्म सद्भावना समिति हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती है। कहा, आदर्श समाज की कल्पना हम तभी कर सकते हैं जब समाज के हर वर्ग में आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारा कायम रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।