ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जरूरी - भाटिया

पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जरूरी - भाटिया

तकनीकी दौर में न केवल शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां में भी महारत हासिल करना व्यक्ति को समाज में अलग पहचान दिलाने के लिए जरुरी बनता जा रहा है। टीवी रियेलिटी शो आज के जमाने...

पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जरूरी - भाटिया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 01 Sep 2017 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

तकनीकी दौर में न केवल शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां में भी महारत हासिल करना व्यक्ति को समाज में अलग पहचान दिलाने के लिए जरुरी बनता जा रहा है। टीवी रियेलिटी शो आज के जमाने में अंदर छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहे है। ऐसे में अभिभावकों को भी बच्चों के हुनर को पहचान कर उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। यह बाते महिला बाल कल्याण और समाज सुधार विभाग के प्रधान सचिव मुखमित भाटिया ने कही। वह गुरुवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव से कहा कि पूर्व में टीवी कल्चर न होने से कई प्रतिभाएं उड़ान नहीं भर पाती थी। लेकिन आज जमाना बदल चुका है। ऐसे में सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। और बच्चों के रचनात्मक और कल्पनात्मक क्षमता के विकास में सहयोग करना चाहिए। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर अजित खेस ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। मौके पर डॉक्स के विशाल जैन ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास में इस तरह के आयोजन की महत्ता पर अपने विचार दिए। साथ ही स्कूल के अलुमनाई को अपने अनुभव के साथ बच्चों के विकास और समाज हीत में नियमित रूप से योगदान करते रहने की बात कही। 111 इवेंट में 879 बच्चे हुए शामिल इंटर स्कूल को-करिकूलर कंपिटीशन का आयोजन डोरंडा ऑल्ड जेवेरियन की ओर से आयोजित किया गया। इसमें रांची समेत अन्य जिले से 29 स्कूल के 879 विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह नौ बजे से शुरू हुई प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, एक्सटेंफोर, एलोक्यूसन, एड मेकिंग, कहानी-कविता सुनाओं प्रतियोगिता, रंगोली, हस्तकला और फ्यूजन डांस के 111 इवेंट आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने समाज के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी प्रस्तुति पेश की। मौके पर फ्यूजन डांस आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, बुराई पर सच्चाई की जीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, नारी सशक्तिकरण जैसे थीम पर अपने डांस पेश किए। निर्णायक मंडली ने बच्चों के डांस में रचनात्मक सोच, प्रस्तुति, टाइमिंग और कोऑर्डिनेशन के आधार पर अपना फैसला सुनाया। सेंट जेवियर्स स्कूल बना चैंपियन समापन पर विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें ओवर ऑल चैंपियन का खिताब सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा को 55 इवेंट में अपनी जगह बनाने के लिए दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर 50 इवेंट में अपनी जगह बनाने के लिए डीपीएस, रांची और तीसरे स्थान पर जेवीएम, श्यामली रही। आयोजन को सफल बनाने में डॉक्स के सुमित खेमखा, रमोद सूद, तरनबीर साहनी समेत अन्य का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें