संत जेवियर्स कॉलेज: कॉमर्स की छात्राएं और कंप्यूटर एप्लीकेशन के छात्र चैंपियन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। महिला वर्ग में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने बीकॉम (एडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग) को हराया, वहीं पुरुष वर्ग में डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन ने बीए अर्थशास्त्र को पराजित किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

संत जेवियर्स कॉलेज: कॉमर्स की छात्राएं और कंप्यूटर एप्लीकेशन के छात्र चैंपियन

रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। कुल 30 टीमों की सहभागिता वाली इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने बीकॉम (एडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग) को 25-21 और 25-13 से हराकर खिताब जीता। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन ने बीए अर्थशास्त्र को सीधे सेटों में 25-11, 25-16 और 25-14 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह में आरयू के एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन और अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर रेक्टर डॉ. फादर सुधीर मिंज, प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर और उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।