टेबल टेनिस में हर्षिता और युवराज बने विजेता
संत जेवियर्स कॉलेज के खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। महिला एकल में बीएड विभाग की हर्षिता प्रजापति ने फाइनल में जीत हासिल की। पुरुष एकल में कामर्स विभाग के युवराज बंसल विजेता बने। टूर्नामेंट में 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। महिला एकल के फाइनल में बीएड विभाग की हर्षिता प्रजापति, रसायन विभाग की किरण कुमारी भगत को 3-0 से हराकर विजेता बनीं। वहीं, पुरुष एकल में कामर्स विभाग के युवराज बंसल ने इतिहास विभाग के पिंटू कुमार तांती को 3-2 से शिकस्त दी। भूगोल विभाग के अरुण बिरुली ने तीसरा व बीबीए विभाग के अंश कुमार साहु ने चौथा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग से 14 और महिला वर्ग से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर उप प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज एसजे, डीएसडब्ल्यू डॉ संजय सिन्हा, डॉ राम मुर्मू, डॉ सुमित रॉय, डॉ शिव कुमार, डॉ अजय श्रीवास्तव मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


