वाद-विवाद प्रतियोगिता में रचना कुमारी प्रथम
Nov 19, 2025 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के योगदा सत्संग कॉलेज में इतिहास विभाग के हिस्ट्री क्लब ने आईक्यूएसी के साथ मिलकर अंतर विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रचना कुमारी ने पहला, अमन कुमार ने दूसरा और अनुष्का सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रांची। योगदा सत्संग कॉलेज में इतिहास विभाग के अंतर्गत हिस्ट्री क्लब ने आईक्यूएसी के साथ मिलकर बुधवार को अंतर विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रो मनोज शेखर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सिमरन कौर और संजय कुमार ने विजेताओं का चयन किया। प्रथम रचना कुमारी, द्वितीय अमन कुमार और तृतीय स्थान अनुष्का सिंह ने प्राप्त किया। दुर्गेश कुमार केसरी ने मंच संचालन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


