Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInter-Block Sports Competition Held in Murhu Under Khelo Jharkhand Initiative

मुरहू में खेलो झारखंड में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मुरहू के संत जॉन मैदान में 'खेलो झारखंड' के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 20 Aug 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
मुरहू में खेलो झारखंड में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के संत जॉन मैदान में बुधवार को खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा, प्रमुख एलिस ओडेया, उप प्रमुख अरुण कुमार साबू और बीईईओ धीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में 200, 400, 800 और 3000 मीटर दौड़ में भाग लिया। बीडीओ और प्रमुख ने कहा कि स्कूली स्तर से प्रतियोगिता बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उप प्रमुख और बीईईओ ने बच्चों को विद्यालय को नर्सरी बताते हुए प्रतिभा को निखारने की जरूरत पर बल दिया।

विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मंच संचालन सुभाष साव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रंजीता बाखला, अमरनाथ भगत, पवन कुमार कश्यप, हरिपद महतो, कविता कुमारी, सुनील रजक, बुढ़न पाहन, मुंकुंद मुरारी और संतोष का विशेष योगदान रहा।