Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIntensive Voter Review Meeting Held in Torpa Focus on Voter Mapping and List Accuracy
तोरपा में कर्मियों को मिला ऑनलाइन नाम सर्च का प्रशिक्षण

तोरपा में कर्मियों को मिला ऑनलाइन नाम सर्च का प्रशिक्षण

संक्षेप:

तोरपा में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य एसआईआर कार्य को प्रभावी और पारदर्शी बनाना था। सभी कर्मियों को ऑनलाइन नाम सर्च करने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे मतदाता सूची में अपने नाम को खोज सकें।

Jan 15, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय तोरपा में सघन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूर्व तैयारी एवं मतदाता मैपिंग से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी एसआईआर कार्य को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना था। बैठक में प्रखंड के सभी कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ऑनलाइन नाम सर्च करने से संबंधित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ नवीन चंद्र झा ने सभी विभागीय कर्मियों को ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की विधि विस्तार से समझाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण के क्रम में उपस्थित कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं का नाम ऑनलाइन सर्च कर प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझा। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर: प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह था कि आम लोग अंतिम रूप से प्रकाशित एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम स्वयं खोजने में सक्षम हो सकें। इससे आम जनता को विभागीय कर्मियों, मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग मिल सकेगा। साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के कार्यों में भी सहूलियत होगी और मतदाता मैपिंग का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि इस गतिविधि के आयोजन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए, और दूसरा, कोई भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से संपन्न कराएं। ये अधिकारी और कर्मी रहे उपस्थित: प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक में अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश यादव, सभी प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी, परियोजना कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।