
सीयूजे में शिक्षकों और कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई। यह शपथ सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को हिंदी और अंग्रेजी में दिलाई गई। कार्यवाहक कुलपति प्रो. डे ने ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया।
रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में भारत सरकार के सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई। शपथ हिंदी और अंग्रेजी में सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को दिलाई गई। अंग्रेजी में शपथ नैक प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रो. केबी पंडा ने दिलाई, जबकि हिंदी में यह शपथ नफीस अहमद अंसारी द्वारा दिलाई गई। कार्यवाहक कुलपति प्रो. रतन कुमार डे और रजिस्ट्रार के. कोसल राव मौजूद थे। उनके नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और समर्पण से करने का प्रण लिया। प्रो. डे ने इस वर्ष के विषय, सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी से सभी को अवगत कराया और अपने कार्यों में ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रो. एचपी सिंह, प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. श्रेया भट्टाचार्जी, प्रो. अर्चना कुमारी, डॉ. अनुराग लिंडा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमरेंद्र कुमार, प्रो. सुचेता सेन चौधरी, प्रो. संजय कुमार समदर्शी, डॉ. एसके पांडेय, हरीश मोहन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




