पीएमयू सेल की प्रोमिता मजूमदार ने किया स्कूल का निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखण्ड शिक्षा परियोजना के अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण विद्यालय के

पीएमयू सेल की प्रोमिता मजूमदार ने किया स्कूल का निरीक्षण

सोनाहातू,प्रतिनिधि। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की पीएमयू सेल की प्रोमिता मजूमदार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर बैंड टीम और बाल संसद की प्रधानमंत्री अलका कुमारी ने हस्तनिर्मित बुके देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेख, रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, जिम, कंप्यूटर कक्ष, व्यावसायिक कक्षा, रसोईघर, माहवारी कक्ष, मेडिकल रूम, छात्रावास और बागवानी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद प्रोमिता मजूमदार ने विद्यालय के रखरखाव और रिकॉर्ड व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने विद्यालय की वार्डेन सरोजिनी टोप्पो को विद्यालय को और बेहतर बनाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।