Ranchi News: डीडीसी ने दिया मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने बेड़ो प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की और रोजगार सेवकों से जानकारी ली। उन्होंने रोजगार सृजन, मटेरियल बेस्ड योजनाओं की प्रक्रिया, और केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए।

Ranchi News: डीडीसी ने दिया मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार भगत ने शनिवार को बेड़ो प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विकास और ग्रामीण योजनाओं की जानकारी ली। प्रखंड सभागार में मनरेगा और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने रोजगार सेवकों से योजनाओं की स्थिति, काम की प्रगति और डिमांड की जानकारी ली।

योजनाओं की स्थिति

उन्होंने अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए डिमांड बढ़ाने, पंचायत के सभी गांवों में योजनाएं चलाने और पीडी जेनरेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। मटेरियल बेस्ड योजनाओं में लाभुक के आवेदन के बाद ही वर्क ऑर्डर जारी करने और उसके बाद सामग्री की आपूर्ति कराने को कहा। एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए मेट को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। पीएम आवास योजना में प्रगतिशील आवासों का समय पर डिमांड और भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। आम बागवानी योजना की समीक्षा करते हुए फल देने वाले बागानों में लाभुकों को हॉर्टिकल्चर पैक हाउस उपलब्ध कराने की पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी मजदूरों का केवाईसी पूरा कराने को कहा।

जलछाजन कार्यों की जानकारी

वाटरशेड योजना के तहत ईंटा, घाघरा और नेहालु कपरिया पंचायतों में चल रहे जलछाजन कार्यों की भी जानकारी ली गई। डीडीसी ने जलछाजन समिति के माध्यम से मशीन का उपयोग कर एक एकड़ क्षेत्र में करीब एक माह में तालाब निर्माण की संभावनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ राहुल उरांव, सीओ राजकुंवर सिंह, बीपीओ संजय तिर्की समेत रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦उप विकास आयुक्त का नाम क्या है?−
उप विकास आयुक्त का नाम संजय कुमार भगत है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: डीडीसी ने दिया मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश