ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजमादार शेषनाथ सिंह से भी पूछताछ

जमादार शेषनाथ सिंह से भी पूछताछ

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में जमादार शेष नाथ सिंह से भी पूछताछ हुई। शेषनाथ पर आरोप है कि उन्होंने साल 2008 में पूर्व मंत्री रमेश मुंडा के बारे में पूरी जानकारी नक्सलियों को दी थी। इस एवज में उसे 12...

जमादार शेषनाथ सिंह से भी पूछताछ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 09 Oct 2017 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में जमादार शेष नाथ सिंह से भी पूछताछ हुई। शेषनाथ पर आरोप है कि उन्होंने साल 2008 में पूर्व मंत्री रमेश मुंडा के बारे में पूरी जानकारी नक्सलियों को दी थी। इस एवज में उसे 12 लाख रुपये मिले थे। एनआईए ने सवाल किया कि मतलब साफ है कि हत्या कांड में आपकी भी भूमिका है। आप हत्या के आरोपी हैं। इस पर वह चुप हो गया। उस समय वह सिपाही था और मंत्री के अंगरक्षक के रूप में तैनात था। वह एनआई के सामने अपने को निर्दोष बता रहा था। एनआईए के अधिकारियों ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। राजा पीटर के सहयोगी सुनील सोनी से यह पूछा गया कि पीटर को कितने दिनों से जानते हैं। आप पीटर के पार्टनर हैं? नक्सलियों को कितने पैसे देने के लिए पीटर ने दिया था?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें