Ranchi News: इनर व्हील क्लब की ओर से शिक्षक सम्मानित
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। इनर व्हील क्लब ऑफ रांची की ओर से रविवार को

Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।इनर व्हील क्लब ऑफ रांची की ओर से रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उर्सुलाइन गर्ल्स स्कूल की शिक्षिकाएं सर्टिफिकेट और उपहार से सम्मानित हुई। साथ ही छात्रों को ड्रग्स जैसे विभिन्न मादक पदार्थों के सेवन करने से होने वाले नुकसान और हानि से अवगत कराया गया। मादक पदार्थों से दूरी बनाएं रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर प्रेरित किया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष निशि चंद्रा , सीमा झा , सरिता मिश्रा , संगीता यादव , आशा झा, सुमन ,उषा , नीलम व अन्य उपस्थित थी।


