एमएचए के छात्रों का इंडक्शन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों पर जोर

Nov 10, 2025 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) कार्यक्रम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए सोमवार को इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। निदेशक डॉ जीसी बास्के ने स्वास्थ्य प्रशासन के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों और पेशेवर दक्षता के महत्व पर चर्चा की। पाठ्यक्रम की जानकारी डॉ रजनी कुमारी ने दी।

एमएचए के छात्रों का इंडक्शन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों पर जोर

रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत संचालित मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) सत्र 2025–2027 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, उद्देश्यों व मूल्य प्रणाली से परिचित कराया गया। निदेशक डॉ जीसी बास्के ने स्वास्थ्य प्रशासन के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता, पेशेवर दक्षता व नैतिक मूल्यों के महत्व पर बात की। एमएचए कार्यक्रम की समन्वयक डॉ रजनी कुमारी ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शैक्षणिक अपेक्षाएं और स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। वहीं, अनन्या प्रिया ने संकाय की दृष्टि, मिशन, उपलब्धियां व एमएचए पाठ्यक्रम की विशेषताओं को साझा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षक सुरभि कच्छप, डॉ पल्लवी मिश्रा, जेए गौरव ने विद्यार्थियों के साथ परिचयात्मक संवाद किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।