सदानों को अपने अधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करनी होगी:राजेन्द्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

बेड़ो में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मूलवासी सदान मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सदानों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने जातीय जनगणना और परिसीमन की मांग की, साथ ही ओबीसी आरक्षण में कमी पर सवाल उठाया। उन्होंने आंदोलन को गांव-गांव तक पहुँचाने का फैसला किया।

सदानों को अपने अधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करनी होगी:राजेन्द्र

बेड़ो, प्रतिनिधि। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सदानों को अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। बेड़ो में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्यव्यापी जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि आंदोलन अब गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में मूलवासी सदानों के अधिकार लगातार दबाए जा रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 2026-27 में जातीय जनगणना कराने और उसके आधार पर परिसीमन की मांग करते हुए कहा कि “पहले सही गिनती, फिर सही हिस्सेदारी” ही आंदोलन का मूल आधार है।

राजेन्द्र प्रसाद ने लोकसभा सीटों को 14 से बढ़ाकर 28 और विधानसभा सीटों को 81 से 160 करने की मांग दोहराई। उन्होंने ओबीसी आरक्षण घटाकर 14 प्रतिशत करने पर भी सवाल उठाते हुए इसे सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया। उन्होंने राज्य सरकार पर स्थानीय और नियोजन नीति के वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। पेसा कानून के तहत पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में सदानों की अनदेखी की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सभी मूलवासी-सदानों के अधिकार और सम्मान की है, जिसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। मौके पर विशाल कुमार सिंह,धनंजय कुमार राय,नवदीप महतो विश्वनाथ गोप कोरेस मिरदाहा, उमेरा खातून, बसंती देवी,गौरव खन्ना,सारूल खन्ना ,जलील, अंसारी,अशोक महतो, नियामत अंसारी,शशि महतो,मुरारी गुप्ता,चंदन प्रसाद व विशाल कुमार साहू आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।