मैथ ओलंपियाड में आव्या को 19वां स्थान
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची की बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा आव्या ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में 19वां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया है। इससे पहले, उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। आव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और प्राचार्या जे. एडविन को दिया।

रांची। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा की आठवीं कक्षा की छात्रा आव्या ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में 19वां स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्हें ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया। इससे पूर्व आव्या ने प्रथम चरण में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और प्राचार्या जे. एडविन को दिया। आव्या के दादा बिनय कुमार राय सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


