आज शाम रांची पहुंचेंगे नौसेना प्रमुख, विकसित भारत पर विद्यार्थियों से करेंगे संवाद
भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आ रहे हैं। यह उनका पहला झारखंड आगमन है। कार्यक्रम में वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और कला महोत्सव के तहत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आ रहे हैं। यह पहला अवसर है जब नौसेना प्रमुख का आगमन झारखंड में होने जा रहा है। गुरुवार शाम 4:30 बजे एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। रात्रि विश्राम लोक भवन में होगा। जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की सुबह 10 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों से विकसित भारत-2047 पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद टेंडर हार्ट स्कूल तुपुदाना में रांची ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ 12 बजे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ संवाद करेंगे। दोपहर में 1 बजे रांची क्लब में सांसद कला महोत्सव के तहत हुई पेंटिंग की चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अवलोकन नौसेना प्रमुख करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


