सर्राफा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करेगा स्वर्णकार समाज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने समाज के विकास और सर्राफा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए 17 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया। इसमें समाज को एकजुट करने और युवाओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम 14 जून को आयोजित होगा।

सर्राफा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करेगा स्वर्णकार समाज

रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को समाज के विकास और सर्राफा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए 17 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में समाज को एकजुट करने और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर बल दिया गया। व्यापारिक चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनायी गयी है। ज्वेलर्स एवं स्वर्ण व्यवसायियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए 14 जून को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल ब्लू शिवालिक में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक जय प्रकाश गुप्ता, उप महापौर माननीय नीरज कुमार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह तथा राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।