जेसा के प्रतिनिधि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाएंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, प्रमुख संवाददाता। इंडियन इंजीनियर्स फेडरेशन की आमसभा भुवनेश्वर में होगी। इसमें झारखंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष समरेंद्र सहित सात प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में अभियंताओं के हितों और बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा होगी। सभी राज्यों से सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जेसा के प्रतिनिधि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाएंगे

रांची, प्रमुख संवाददाता। इंडियन इंजीनियर्स फेडरेशन इंडेफ की दो दिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की आमसभा भुवनेश्वर में शनिवार से होगी। इसमें झारखंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन जेसा के अध्यक्ष समरेंद्र के नेतृत्व में महासचिव मो आरिफ इकबाल समेत सात प्रतिनिधि शामिल होंगे। आरिफ ने बताया कि बैठक में अभियंताओं के हितों की रक्षा व बुनियादी ढांचे के विकास पर अनुभव साझा होंगे। इंडेफ के प्रचार सचिव राकेश कुमार के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड, बिहार समेत देश के सभी राज्य से सहायक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता स्तर के सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक सह आम सभा में संगठन की गतिविधियों, भविष्य की चुनौती पर चर्चा के अलावा नए सत्र के लिए कमेटी का गठन कर पदधारियों का चुनाव होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।