Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIndian Culture Knowledge Exam Organized at St Michael School in Muri
मुरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

मुरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

संक्षेप:

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संत माईकल 2 स्कूल मुरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा 5 से 12 के छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा...

Oct 13, 2025 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन संत माईकल 2 स्कूल मुरी में किया गया। परीक्षा में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति के इतिहास, परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि वे चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस तरह के विषयों से छात्रों को अपनी संस्कृति के इतिहास मूल्यों और परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने विद्यालय में परिक्षा को आयोजित करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार को आभार व्यक्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस परीक्षा में टिम के संरक्षक की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने निभाई और निरीक्षक के रूप में शिक्षिका मंजू कुमारी, ममता गोस्वामी, मनीषा सिंह एवं शिक्षक वि वेंकट राव शामिल रहे।