India s 79th Independence Day Celebrated in New Zealand with Nagpuri Songs and Folk Dance न्यूजीलैंड में मनाया भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIndia s 79th Independence Day Celebrated in New Zealand with Nagpuri Songs and Folk Dance

न्यूजीलैंड में मनाया भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड नगर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस नागपुरी गीत एवं लोकनृत्य के साथ मनाया गया। इस समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया, जिसने भारतीय समुदाय को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 18 Aug 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
न्यूजीलैंड में मनाया भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर, नागपुरी गीत एवं लोकनृत्य के साथ न्यूजीलैंड के ऑकलैंड नगर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लकसन, वरिष्ठ मंत्री, विपक्षी नेता, भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। समारोह ने न केवल भारतीय समुदाय को एकजुट किया, बल्कि भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ न्यूजीलैंड (बीजेएएनजेड) द्वारा आयोजित किया गया। बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ न्यूजीलैंड ने अपने सांस्कृतिक पदार्पण के रूप में झारखंड और बिहार की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया।

नागपुरी गीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और झारखंड-बिहार की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष अमित शंकर वर्मा, महासचिव रानी सिंह, उपाध्यक्ष ऋतु कुमारी, सांस्कृतिक सचिव किरण सिंह, सामुदायिक प्रमुख इंदु राजशेखरन, कोषाध्यक्ष निशांत लाल, पब्लिक रिलेशन प्रीति माहेश्वरी और महाप्रबंधक शालिनी आलोक ने अहम भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।