सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना कार्यशाला का उद्देश्य : मीणा

Jan 05, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मांडर में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक तीन दिनी जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ऊर्जा वैज्ञानिक एसआर मीणा ने स्थानीय प्रतिनिधियों को सोलर ऊर्जा के लाभ और कृषि में इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम अन्य पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा।

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना कार्यशाला का उद्देश्य : मीणा

मांडर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा वैज्ञानिक एसआर मीणा की अगुवाई में तीन दिनी जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मांडर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार से हुई। कार्यशाला में मौजूद प्रखंडकर्मियों, पंचायती प्रतिनिधियों को एसआर मीणा द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत सोलर ऊर्जा के विषय में अवगत कराया। देश की बढ़ती हुई ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में उन्होंने सोलर ऊर्जा को मुख्य स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के कारण गर्मी के सीजन में किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह जागरुकता अभियान प्रखंड की दो अन्य पंचायतों में आयोजित किया जाएगा और लोगों को सोलर ऊर्जा के महत्व के विषय में अवगत कराया जाएगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, सीओ चंचला कुमारी, जेई आशुतोष श्रीवास्तव, सीताराम साहू, रामचंद्र भगत, गोपाल उरांव, मांडर मुखिया प्रकाश खलखो, लोयो मुखिया मंगरा उरांव, तुलसी उरांव, होसे उरांव और शंकर उरांव आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।