Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीIndia Gaurav Special Train to Seven Jyotirlingas and Shirdi from Ranchi

सात ज्योतिर्लिंग के साथ शिर्डी की यात्रा कराएगी भारत गौरव विशेष ट्रेन

पांच जनवरी को भारत गौरव विशेष ट्रेन का परिचालन होगा, जो सात ज्योतिर्लिंगों और शिर्डी तक जाएगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से शुरू होकर कई शहरों से होते हुए यात्रा करेगी। यात्रा 12 रात और 13 दिन की होगी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 10 Dec 2024 09:14 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। पांच जनवरी को भारत गौरव विशेष ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के साथ शिर्डी तक जाएगी। यह जानकारी रांची स्टेशन पर प्रेस वार्ता में आईआरसीटीसी के एरिया मैनेजर एस जेराल्ड सोरेंग ने दी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से खुलेगी और राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, पटना, बक्सर, आरा, डीडीयू जंक्शन होते हुए भीमाशंकर द्वारका, ग्रिशनेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, ओंकारेश्वर, त्रयंबकेश्वर, शिर्डी, सोमनाथ के दर्शन कराएगी। 17 जनवरी को ट्रेन वापस लौटेगी। यात्रा 12 रात और 13 दिन की होगी। इसके लिए यात्रियों को स्लीपर के लिए प्रति यात्री 24,330 और थर्ड एसी में 42,655 रुपए देने होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें