खूंटी में जनगणना अभियान प्रारंभ, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शनिवार से जिले में शुरू हो गया। 16 मई से 14 जून 2026 तक अधिकृत प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य संपादित करेंगे। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खूंटी, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य शनिवार से जिले में शुरू हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मई से 14 जून 2026 तक अधिकृत प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य संपादित करेंगे। उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जिले में जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत सफल, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आम जनता की अपील
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


