ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकोरोना काल में धोखाधड़ी की घटना में वृद्धि

कोरोना काल में धोखाधड़ी की घटना में वृद्धि

2020 में 1040 से अधिक मामले Increase in fraud incidents during the Corona period Increase in fraud incidents during the Corona period

कोरोना काल में धोखाधड़ी की घटना में वृद्धि
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 16 Jun 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

2020 में 1040 से अधिक मामले

2021 में अब तक 510 से अधिक मामले

रांची। संवाददाता

लॉकडाउन और उसके बाद की अवधि के दौरान धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 में 280 से अधिक धोखाधड़ी की घटनाओं के संबंध में राजधानी रांची के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि 760 से ज्यादा कोर्ट केस (शिकायतें) दर्ज किए गए थे। इस साल अब तक थानों में धोखाधड़ी को लेकर 120 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, जालसाजी को लेकर अब तक 390 से ज्यादा कोर्ट केस दर्ज हो चुके हैं। धोखाधड़ी के 100 से ज्यादा मामले जमीन खरीद से जुड़े हैं। इसके बाद दोस्ताना मदद के बाद राशि नहीं लौटाने के कई मामले भी शामिल हैं।

वर्तमान में सिविल कोर्ट में धोखाधड़ी से जुड़े 6000 से अधिक मामले लंबित हैं। इसमें साइबर क्राइम के 15 केस, एसीबी के 80 केस एवं सीबीआई के 81 केस शामिल हैं। अदालत भी धोखाधड़ी जैसे मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को ठगी की राशि लौटाने पर जोर देती है। अदालत ऐसे कई मामलों को मध्यस्थता केन्द्र भेज देती है। फिलहाल धोखाधड़ी के मामले में फंसे 140 से अधिक आरोपी कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं, जबकि लगभग 20 से अधिक मामले के आरोपी जेल में हैं। हाल के दिनों में धोखाधड़ी के तीन मामलों के आरोपियों ने ठगी की मोटी राशि लौटाई। इसके बाद अदालत ने जमानत अर्जी स्वीकार की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें