ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडॉक्टर के 13 ठिकानों पर आयकर का सर्च

डॉक्टर के 13 ठिकानों पर आयकर का सर्च

बोकारो के एक डॉक्टर के 13 ठिकानों पर 15 सितंबर को आयकर विभाग के जांच दलने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन करोड़ से अधिक की राशि मिली है। नोटों की गिनती का काम जारी है। रकम के बढ़ने की उम्मीद है।...

डॉक्टर के 13 ठिकानों पर आयकर का सर्च
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 15 Sep 2017 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो के एक डॉक्टर के 13 ठिकानों पर 15 सितंबर को आयकर विभाग के जांच दलने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन करोड़ से अधिक की राशि मिली है। नोटों की गिनती का काम जारी है। रकम के बढ़ने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक बोकारों में छह और कोलकाता में सात जगहों पर तलाशी चल रही है। यह उनके नर्सिंग होम, घर, फ्लैट सहित अन्य जगहों पर किया जा रहा है। सर्च के दौरान नोटबंदी में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के खपाने के प्रयास के सबूत भी टीम के हाथ लगे हैं। इसके अलावा ज्वेलरी, निवेश के कागजात सहित अन्य चीजें भी टीम के हाथ लगी है। कागजात का अध्ययन हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें