समावेशी शिक्षा पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका मध्य विद्यालय, खूंटी में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा का मुख्यधारा से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अभिभावकों को जागरूक किया गया और दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई में सहयोग पर बल दिया गया।

समावेशी शिक्षा पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू

खूंटी, संवाददाता। समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका मध्य विद्यालय, खूंटी के सभागार में तीन दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिव्यांगता विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे दिव्यांग बच्चे जो किसी कारणवश विद्यालय की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं, उन्हें शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि समावेशी शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर ग्रामीण अभिभावकों को विशेष रूप से जागरूक किया गया और दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही मार्गदर्शन और सहयोग से दिव्यांग बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशाला का संचालन प्रखंड साधन सेवी सुभाष साव द्वारा किया गया। तीन दिवसीय इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समावेशी शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सरकारी योजनाओं तथा विद्यालय स्तर पर आवश्यक सहयोगात्मक उपायों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय योगदान दिया। अंत में वंदना भट्ट, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रथम दिवस के सत्र की समाप्ति की घोषणा की। कार्यशाला में जिले के शैक्षिक प्रशासक, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, रिसोर्स शिक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी तथा उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।