ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीशुभारंभ: आठ माह बाद जीईएल चर्च में हुआ विवाह का संस्कार

शुभारंभ: आठ माह बाद जीईएल चर्च में हुआ विवाह का संस्कार

लॉकडाउन आठ महीने बाद मेन रोड स्थित जीईएल चर्च को बुधवार को खोला गया। लंबे समय के बाद चर्च में विवाह की रस्म पूरी की गई। ओड़िशा जाड़ाकुदर से दुल्हा रांची दुल्हन लेने के लिए आया था, जिसकी रस्म चर्च में...

शुभारंभ: आठ माह बाद जीईएल चर्च में हुआ विवाह का संस्कार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 21 Oct 2020 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन आठ महीने बाद मेन रोड स्थित जीईएल चर्च को बुधवार को खोला गया। लंबे समय के बाद चर्च में विवाह की रस्म पूरी की गई। ओड़िशा जाड़ाकुदर से दुल्हा रांची दुल्हन लेने के लिए आया था, जिसकी रस्म चर्च में पूरी की गई।

ओड़िशा के प्रवीण होरो और रांची सिरम टोली की रेणुका केरकेट्टा का विवाह चर्च में संपन्न कराया गया। विवाह संस्कार के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

चर्च प्रशासन ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियात बरता। दुल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से भी सुरक्षा मानकों को पूरा किया गया। लड़का पक्ष से 20 और लड़की पक्ष की ओर से 20 लोगों के लिए इंट्री बैच बनाए गए थे।

चर्च के मुख्य द्वार पर प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके बाद हाथों को सेनेटाइज किया गया। चर्च के अंदर लगे बेंच पर दूरी बनाते हुए एक बेंच पर सिर्फ दो लोगों को ही बैठने की अनुमति दी गई।

विवाह की रस्म बिशप जॉनसन लकड़ा ने पूरी कराई। इसमें सहयोग रेव्ह सीमांत तिर्की ने दिया। विवाह विधि के दौरान बिशप, दुल्हा-दुल्हन सहित मौजूद सभी लोगों ने मास्क लगाए रखा। यहां तक की फ्लावर गर्ल भी मास्क लगाए हुए थी। पूरे विवाह की रस्म 50 लोगों की उपस्थिति में ही पूरी की गई, जबकि सामान्य दिनों में पूरा चर्च भरा रहता था।

विवाह विधि समाप्त होने के बाद पूरे चर्च को सेनेटाइज किया गया। साथ नव दंपति को चर्च प्रशासन की ओर से पहला उपहार स्वरूप एक बाइबल भेंट की गई। जीईएल चर्च हेड क्वार्टर के सचिव प्रदीप कुजूर ने बताया कि वर्तमान में चर्च में रविवार की प्रार्थना बंद है। सिर्फ सरकार के निर्देश के अनुरूप विवाह संस्कार ही पूरे किये जा रहे हैं। इसके बाद 23 अक्टूबर को दो, 26 को एक और 30 अक्टूबर को दो युगल जोड़ों का विवाह होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें