आरडीसीए महिला प्रीमियर लीग का आगाज, रॉकमेंस ने जीता ओपनिंग मैच

Jan 30, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची जिला क्रिकेट संघ के द्वारा महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ धुर्वा स्थित शाखा मैदान में हुआ। उद्घाटन मैच कुशमाही क्रिकेट एकेडमी और रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

आरडीसीए महिला प्रीमियर लीग का आगाज, रॉकमेंस ने जीता ओपनिंग मैच

रांची, संवाददाता। रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) के तत्वावधान में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को धुर्वा स्थित शाखा मैदान में हुआ। उद्घाटन मैच कुशमाही क्रिकेट एकेडमी और रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। इससे पूर्व संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक और सहायक सचिव अंजना दुबे ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सदस्य मुजफ्फर अली, मुन्ना, सहायक सचिव शंभू सिन्हा, नंदजी पांडेय, गीता गिन्नी कुजूर सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।