गेतलसूद में दो दिनी राज्य स्तरीय श्री रामकृष्ण किसान मेला शुरू, जैविक खेती पर जोर

Feb 26, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रामकृष्ण मिशन आश्रम के मार्गदर्शन में गेतलसूद में दो दिनी किसान मेले का उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस वर्ष मेला राज्य स्तरीय हो गया है, जिसमें 10,000 किसान भाग ले रहे हैं। मेले का मुख्य विषय प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय का सृजन है।

गेतलसूद में दो दिनी राज्य स्तरीय श्री रामकृष्ण किसान मेला शुरू, जैविक खेती पर जोर

अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के मार्गदर्शन में गेतलसूद स्थित प्रत्यक्षण फार्म में गुरुवार को दो दिनी श्री रामकृष्ण किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस वर्ष से यह मेला राज्य स्तरीय हो गया है, मेले में लगभग 10 हजार किसान भाग ले रहे हैं। मेले में कुल 473 फसल और कुटीर उद्योग नमूनों का पंजीकरण कराया गया। मेले का मुख्य विषय (थीम) प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय का सृजन है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेश मंत्र से हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड का विकास गांवों और खेतों से ही संभव है।

उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मेले में विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार दत्ता, कृषि विभाग के विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी, डॉ दिलीप घोष और अभिनव शाह मौजूद थे। तकनीकी सत्र में डॉ दिलीप कुमार घोष ने नींबू वर्गीय फसलों तथा सीए अभिनव शाह ने फसल बीमा और जैविक कृषि पर जानकारी दी। स्वागत भाषण में सचिव स्वामी भवेशानंद ने जैविक खेती को जीवन रक्षक बताते हुए किसानों को इसके लिए प्रेरित किया। सर्वश्रेष्ठ किसान और मुखिया हुए पुरस्कृत आदिवासी मॉडल पंचायत बनाने के प्रयासों के लिए नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया को मंत्री ने पुरस्कृत किया। वहीं, बड़की गोड़ांग के किसान जगदीश भोगता को राज्य का सर्वश्रेष्ठ जैविक किसान का पुरस्कार मिला। किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार, डॉ मनोज, डॉ नेहा राजन और डॉ विशाखा सिंह ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। भारतीय सरसों अनुसंधान केंद्र, भरतपुर (राजस्थान) की ओर से आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत 58 किसानों के बीच स्प्रेयर मशीन बांटी गई। 65 सेवा संघों का रहा अहम योगदान मेले के सफल आयोजन में अनगड़ा क्षेत्र के 65 विवेकानंद सेवा संघों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर्वश्रेष्ठ सेवा संघ का पुरस्कार बरवाटोली सेवा संघ, नवागढ़ को प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संतोष बेदिया, सचिव जगदीश भोगता, संरक्षक और जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा और अनुराधा मुंडा, मुख्य संरक्षक भुवनेश्वर बेदिया, स्वामी भक्तिशानंद, स्वामी निशिचितानंद, कमल बेदिया, स्थानीय कार्यकर्ताओं और कृषि वैज्ञानिकों का विशेष योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।