Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInauguration of Rice Procurement Center in Kurgi Village Farmers to Receive 2450 per Quintal
किसानों को धान की कीमत 48 घंटे में ऑनलाइन एकमुश्त मिलेगी : डीएससी

किसानों को धान की कीमत 48 घंटे में ऑनलाइन एकमुश्त मिलेगी : डीएससी

संक्षेप:

इटकी के कुरगी गांव में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से सरकार किसानों से ₹2450 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। किसानों को 48 घंटे में ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। धान की खरीद मंगलवार से शुरू होगी।

Dec 15, 2025 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरगी गांव स्थित धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सोमवार को डीएससी रवीन्द्र कुमार और मुखिया रमेश महली ने किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार इस केंद्र के माध्यम से किसानों के धान को बोनस सहित ₹2450 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। किसानों को उनके धान का एकमुश्त ऑनलाइन भुगतान 48 घंटे में किया जाएगा। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया और अधिकारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया। प्रखंड के एकमात्र क्रय केंद्र कुरगी में मंगलवार से धान खरीद शुरू की जाएगी। लैम्पस अध्यक्ष सोमा उरांव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें