Ranchi News: बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : विधायक
Ranchi News: मुरहू प्रखंड के बिंदा पंचायत में विधायक रामसूर्या मुंडा ने पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने की प्राथमिकता बताई। नए सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विशेषकर बरसात के दौरान समस्या कम होगी। विधायक का पारंपरिक स्वागत किया गया।

Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड की बिंदा पंचायत अंतर्गत रोड़ो कुबाटोला में विधायक मद से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन सोमवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनहित की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सड़क नहीं होने से बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी।
बाइक और साइकिल चलाना भी मुश्किल हो जाता था। नई सड़क बनने से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और अन्य ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, मीका सोय, नोथरोथ पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, सचिव कुंवारसिंह मुंडरी, जिला उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, सुखराम सरूकद, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


