वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को समय पर चिकित्सा सेवा मिलना जरूरी : जस्टिस प्रसाद

Nov 29, 2025 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में मदर टेरेसा क्लिनिक का उद्घाटन ओल्ड ऐज होम, पिस्का नगड़ी में किया गया। न्यायालय के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय पर चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज से बुजुर्गों की सेवा को नैतिक जिम्मेदारी समझने की अपील की।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को समय पर चिकित्सा सेवा मिलना जरूरी : जस्टिस प्रसाद

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ओल्ड ऐज होम, पिस्का नगड़ी में मदर टेरेसा क्लिनिक का शनिवार को उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। जस्टिस प्रसाद ने जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को समय पर चिकित्सा सेवा मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने डालसा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रमों में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बुजुर्ग आवश्यक उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने समाज से भी संवेदनशीलता बढ़ाने और बुजुर्गों की सेवा को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम राज्य स्तरीय विधिक जागरुकता शिविर के तहत आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड के सभी वृद्धाश्रमों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। मुख्य कार्यक्रम पिस्का नगड़ी के ओल्ड ऐज होम में आयोजित था, जहां झालसा की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना, रांची के उपायुक्त, ग्रामीण एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जस्टिस ने स्वास्थ्य की जानकारी ली नए क्लिनिक के माध्यम से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जस्टिस प्रसाद ने हेसाग और हटिया स्थित वृद्धाश्रमों के निवासियों से भी वर्चुअल संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और देखभाल की जानकारी ली। समाज को भी आगे आने की अपील मुख्य अतिथि ने कहा कि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को समय पर चिकित्सा सेवा मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने डालसा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रमों में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बुजुर्ग आवश्यक उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने समाज से भी संवेदनशीलता बढ़ाने और बुजुर्गों की सेवा को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच कंबल, चप्पल, स्वेटर और हियरिंग एड मशीन वितरित किए गए। प्रदेश के सभी जिलों में स्थित ओल्ड ऐज होम में भी न्यायाधीशों द्वारा निरीक्षण किया गया। 500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।