Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInauguration of Millet and Pulses Processing Unit to Boost Farmer Income in Torpa
तोरपा में मडुआ एवं दाल प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ

तोरपा में मडुआ एवं दाल प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ

संक्षेप:

तोरपा में महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा मडुआ एवं दाल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन हुआ। जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी ने जैविक खेती के फायदे बताए। प्रोसेसिंग यूनिट से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम में कई किसान और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Dec 04, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

तोरपा, प्रतिनिधि। महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति, तोरपा द्वारा किसान पाठशाला परिसर में स्थापित मडुआ एवं दाल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, दियाकेल पंचायत के मुखिया शिशिर तोपनो, इफको के मार्केटिंग झारखंड हेड चंदन कुमार, प्रदान के रवि रंजन, एफपीओ अध्यक्ष एतवारी देवी और एसपी समदर्शी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही यूनिट का संचालन भी औपचारिक रूप से शुरू हो गया। किसान गोष्ठी में जैविक खेती और आधुनिक तकनीक पर जोरः इस मौके पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी ने जैविक खेती के फायदे बताते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और यह खेती स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने से किसान उत्पादन लागत भी घटा सकते हैं। एफपीओ की पहल से बढ़ेगा किसानों का लाभः एफपीओ अध्यक्ष एतवारी देवी और प्रदान के रवि रंजन ने कहा कि मडुआ एवं दाल प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होने से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और वे बाजार पर निर्भर होने के बजाय प्रोसेसिंग के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगे। इससे स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारीः कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट जैसी पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताया। मौके पर आदित्य कुमार, जैक्सन रंजन प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।