
ओरमांझी में स्वराज ट्रैक्टर का शोरूम खुला
ओरमांझी के शास्त्री चौक में शनिवार को कनिष्क ऑटोमोबाइल स्वराज ट्रैक्टर कंपनी का शोरूम खोला गया। मुखिया दीपक बढ़ाइक और उप मुखिया संतोष गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन कई किसानों ने ट्रैक्टर की...
ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के शास्त्री चौक में शनिवार को कनिष्क ऑटोमोबाइल स्वराज ट्रैक्टर कंपनी का शोरूम खुला। ओरमांझी के मुखिया दीपक बढ़ाइक और उप मुखिया संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शोरूम का उद्घाटन किया। पहले दिन कई लोगों ने कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर की बुकिंग कराई। संचालक ने बताया कि आसान किस्तों पर किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए ग्राहकों को कई तरह का लाभ भी कंपनी दे रही है। मौके पर राजेश गुप्ता, शोरूम के संचालक उमेश कुमार साहू, रंजीत कुमार, दुर्गा शंकर साहू, कुलदीप तिवारी, नीरज पांडेय, आनंद महतो सहित्य आदि शामिल थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




