Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInauguration of Inter School Athletic Meet 2025 at St Anna School
संत अन्ना विद्यालय मांडर में एथलीट मीट का उद्घाटन

संत अन्ना विद्यालय मांडर में एथलीट मीट का उद्घाटन

संक्षेप: शनिवार को संत अन्ना विद्यालय मांडर में इंटर स्कूल एथलीट मीट 2025 का उद्घाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस प्रतियोगिता में रांची, गुमला और मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंत्री ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और शिक्षा तथा खेल के संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Sat, 8 Nov 2025 09:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

मांडर, प्रतिनिधि। संत अन्ना विद्यालय मांडर में शनिवार को इंटर स्कूल एथलीट मीट 2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस एथलीट मीट में रांची, गुमला और एमपी (मध्य प्रदेश) प्रोविंस के विद्यार्थी शामिल हुए। मंत्री ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा और खेल का संतुलन होना बहुत जरूरी है। मौके पर रांची आर्च बिशप विंसेंट आइंद, सिस्टर सुजाता कुजूर, फादर विपिन कंडुलना, सिस्टर सरोज एक्का, सिस्टर मेरी टोप्पो, सिस्टर प्रभा कुल्लू, सिस्टर ललिता और कुलदीप कुजूर आदि मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।