
रातू में ग्रामीण बच्चों के लिए पहली खेल नर्सरी शुरू
रातू प्रखंड के बाजपुर गांव में प्रथम खेल नर्सरी का उद्घाटन डीएसई बादल राज ने किया। इसका उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी फिटनेस को मजबूत करना है। इस अवसर पर बालक और बालिका वर्ग के बीच मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट भी आयोजित किया गया। दोनों टीमों को प्रमाणपत्र दिए गए।
रातू, प्रतिनिधि। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से, रविवार को रातू प्रखंड के बाजपुर गांव में प्रथम खेल नर्सरी का उद्घाटन डीएसई बादल राज ने किया। उन्होंने कहा कि यह खेल नर्सरी ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस खेल नर्सरी का मुख्य उद्देश्य सभी उम्र समूह के बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी शारीरिक फिटनेस को मजबूत करना और प्रतिभाशाली बच्चों को नियमित खेल प्रशिक्षण से जोड़ना है। स्पोर्ट्स ट्रेनर द्वारा बच्चों को अलग-अलग खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान बाजपुर और बिंधानी गांव के बीच बालक और बालिका वर्ग में मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट आयोजित किया गया।

बालक वर्ग में बाजपुर की टीम विजयी रही और बालिका वर्ग में बिंधानी की टीम विजयी रही। कार्यक्रम में शामिल दोनों टीम के खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और कोच को खेल नर्सरी के लिए आवश्यक सामग्री दी गई। इससे पहले मुखिया सबिता तिर्की और वार्ड सदस्य ने किक मारकर खेल की शुरुआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौके पर संस्कृति, स्निग्धा, जीना, आशीष व्यास, आरती उरांव, आकाश लुगुन, वीरेंद्र सिंह, अरविंद प्रसाद, जागेश्वर दास, मनोज यादव, चंद्रशेखर, पंकज पांडेय और सूरज पांडेय आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




