विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया भोक्ता झूलन खूंटा का उद्घाटन
खूंटी के कुजराम गांव में विधायक रामसूर्या मुंडा ने भोक्ता झूलन खूंटा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का आश्वासन दिया। उद्घाटन से धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा और गांव की पहचान मजबूत होगी।

खूंटी, संवाददाता। खूंटी के तिलमा पंचायत के कुजराम गांव में विधायक मद से निर्मित भोक्ता झूलन खूंटा का सोमवार को विधिवत उद्घाटन विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक रामसूर्या मुंडा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन के बाद श्रद्धालु भक्तों ने झूलन खूंटा में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की और अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
विधायक मद से निर्मित भोक्ता झूलन खूंटा का निर्माण से लोगों ने विधायक की इस पहल के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों से गांव की पहचान मजबूत होती है और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।ग्रामीणों ने बताया कि भोक्ता झूलन खूंटा के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय परंपराओं को नई मजबूती मिलेगी। उद्घाटन समारोह को लेकर गांव में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पुर्ती, मुखिया बलकु मुंडा, ग्राम प्रधान, जिला परिषद सदस्य गुलशन सिंह मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


